| कलेक्टर ने की आमजन से जल संरक्षण में सहभागी बनने की अपील |
| अनुपपुर | 19-मार्च-2018 |
जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि जल संरक्षण का कार्य प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। सुखद भविष्य के लिए हम सभी को अपने-अपने स्तर पर जल संरक्षण का प्रयास करना होगा। उन्होंने सभी से जल संरक्षण अभियान से जुड़ने की अपील की है।
कलेक्टर ने कहा कि पृथ्वी रूपी बैंक में जल, संचित निधि के रूप में है। इस बैंक से जितना जल निकाला जाए उतना ही उसमें भरा भी जाना चाहिए, तब संतुलन बना रहेगा। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध पानी के दोहन से भूजल स्तर लगातार नीचे जाता जा रहा है जो एक गंभीर चिंता का विषय है। इसका मुख्य कारण जल के प्रति हमारा असंवेदनशील होना और उसके प्रति सम्मान का अभाव है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और संवर्धन के अनेक तरीके हैं। जिसमें पानी की गति को कम करना ताकि अधिक से अधिक पानी भूमि के अंदर जा सके। दूसरा छोटी-छोटी जल संरचनाओं का निर्माण करना। यह कोई बड़ी धनराशि खर्च करने वाले या लागत वाले कार्य नहीं है। हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर पर जल संरक्षण के लिए कुछ न कुछ अवश्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि नदियों के पुनरजीवन के लिए उनके पास खेतों में छोटे-छोटे बंधान बनाने मात्र से ही नदी के जल स्तर में वृद्धि होती है और नदी का स्त्रोत सतत् प्रवाहित रहता है। उन्होंने कहा कि एक ओर सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, जल स्त्रोतों को स्वच्छ बनाए रखना। किसी भी तरह की गंदगी उनमें नहीं जाने देना। अशुद्ध जल मानव जीवन के लिए नुकसान दायक है। |
Monday, March 19, 2018
कलेक्टर ने की आमजन से जल संरक्षण में सहभागी बनने की अपील
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment