| साक्षर भारत योजनांतर्गत नवसाक्षरों के मूल्यांकन हेतु परीक्षा 25 मार्च को |
| अनुपपुर | 19-मार्च-2018 |
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार साक्षर भारत योजना अंतर्गत नवसाक्षरों के मूल्यांकन हेतु आगामी 25 मार्च को ग्राम स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वे के द्वारा चिन्हित कर प्रौण शिक्षा केन्द्रों में नामांकन उपरांत अध्ययनरत नवसाक्षरों को उक्त परीक्षा में सम्मिलित किया जायेगा।
साक्षरता अभियान के पूर्व नवसाक्षर स्कूल ड्रॉप आउट व ऐसे व्यक्ति जो पूर्व में शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं, परंतु किसी प्रकार का प्रमाणीकरण नहीं है, उनको भी उक्त परीक्षा में सम्मिलित किया जायेगा। इनकी आयु 15 वर्ष या इससे अधिक होना आवश्यक है। नवसाक्षर परीक्षा का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवन प्रौण शिक्षा केन्द्र सरकारी स्कूल में 25 मार्च को प्रातः10 से सायं 5 बजे तक किया जायेगा। परीक्षा तीन घंटे की होगी। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिये जिला प्रौण शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। |
Monday, March 19, 2018
साक्षर भारत योजनांतर्गत नवसाक्षरों के मूल्यांकन हेतु परीक्षा 25 मार्च को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment