| शिक्षण सत्र 2018-19 में 960 सरकारी स्कूलों का होगा उन्नयन |
| जिला-स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों में होगी छात्रावास सुविधा |
| अनुपपुर | 18-मार्च-2018 |
प्रदेश में स्कूल शिक्षा के लोकव्यापीकरण के लिये शिक्षण सत्र 2018-19 से 960 सरकारी स्कूलों का उन्नयन किया जा रहा है। इस शिक्षण सत्र में 340 सरकारी हाई स्कूलों का हाई सेकेण्डरी स्कूल में और 620 सरकारी मिडिल स्कूलों का हाई स्कूल में उन्नयन किया जायेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को राज्य शासन के निर्णय के कार्यान्वयन के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्नयित स्कूलों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश में 41 जिलों में जिला-स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों में भोजन एवं आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने 385 करोड़ रूपये की योजना स्वीकृत की है। छात्रावास सुविधा होने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थी भी उत्कृष्ट विद्यालयों में पढ़ाई कर सकेंगे। |
Monday, March 19, 2018
शिक्षण सत्र 2018-19 में 960 सरकारी स्कूलों का होगा उन्नयन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment