| अनूपपुर तहसील की बकही तथा बदरा रेत खदान संबंधित पंचायतों को सौंपी गयी |
| अनुपपुर | 18-मार्च-2018 |
म.प्र. रेत खनन नीति 2017 के तहत कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने अनूपपुर तहसील की बकही रेत खदान तथा बदरा रेत खदान को ग्राम पंचायत के अधिपत्य में हस्तांतरित करने संबंधी आदेश जारी किये हैं। बकही रेत खदान ग्राम पंचायत बकही के आ.ख.नं. 791, 787 रकबा 5.664 हे. क्षेत्र में स्थित है तथा बदरा रेत खदान ग्राम पंचायत बदरा के आ.ख.नं. 222, 23/1 रकबा 5.165 हे. क्षेत्र में स्थित है। इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी ने जन सामान्य को सूचित किया है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार रू. 125 प्रति घ.मी. की दर से ऑनलाइन रायल्टी जमा करके खदान में रसीद प्रस्तुत कर रेत प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति म.प्र. शासन खनिज साधन विभाग के विभागीय पोर्टल ’’e-Khanij’’ में जाकर Quick Links में Sand portal,M.P. में प्रवेश कर अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्पों का चयन कर रेत बुकिंग कर रसीद प्राप्त कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर (खनि शाखा) जिला-अनूपपुर म.प्र. से संपर्क किया जा सकता है।
|
Monday, March 19, 2018
अनूपपुर तहसील की बकही तथा बदरा रेत खदान संबंधित पंचायतों को सौंपी गयी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment