Monday, March 19, 2018

भावांतर योजना के तहत 24 मार्च तक होंगे पंजीयन

भावांतर योजना के तहत 24 मार्च तक होंगे पंजीयन 

अनुपपुर | 18-मार्च-2018


  
    रबी 2017-18 में भावांतर भुगतान योजनान्तर्गत पंजीयन के संबंध में राज्य शासन द्वारा 12 फरवरी 2018 से 12 मार्च 2018 के मध्य चना, मसूर, सरसों एवं प्याज के निःशुल्क पंजीयन गेहूं, धान का ई-उपार्जन करने वाली समस्त प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों एवं मण्डियों में पंजीयन किए जाने का निर्णय लिया गया था। उक्त पंजीयन अवधि 12 मार्च की जगह 24 मार्च 2018 तक बढ़ाये जाने का निर्णय म.प्र. शासन द्वारा किसानों के हित में लिया गया है। किसान भाईयों से आग्रह किया गया है कि भावांतर योजना में अधिक से अधिक पंजीयन करवाकर योजना का लाभ लें।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें