| आबकारी राजस्व का शत-प्रतिशत लक्ष्य 25 मार्च तक पूर्ण करें- कमिश्नर |
| अनुपपुर | 19-मार्च-2018 |
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने शहडोल संभाग के सभी जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे आबकारी राजस्व का शत-प्रतिशत लक्ष्य 25 मार्च तक पूर्ण करे। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि जिन प्रकरणों में राजस्व की वसूली नहीं हुई है ऐसे प्रकरणों में संबंधित फर्म के विरूद्ध आरआरसी जारी करें तथा राजस्व की शतप्रतिशत वसूली सुनिश्चित करायें। कमिश्नर ने राजस्व वसूली के वर्ष 1981-82 के प्रकरण लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई है तथा आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि ऐसे सभी प्रकरणों में जिनमें एड्रेस प्रूफ के कारण संबंधित फर्मों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की जा सकती है पुलिस में प्रकरण दर्ज करायें तथा उनसे राजस्व की वसूली करायें। कमिश्नर ने सभी आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आबकारी ठेकेदारों के सही एड्रेस प्रूफ रखें ताकि आबकारी ठेकेदारों से राजस्व की समुचित वसूली की जा सके। कमिश्नर ने पूर्व आबकारी अधिकारियों द्वारा आबकारी ठेकेदारों के सही एड्रेस प्रूफ नहीं रखे जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है तथा निर्देश दिये है कि संबंधित आबकारी अधिकारी जिन्होनें ठेकेदारों के सही एड्रेस प्रूफ नहीं रखे उन्हें भी नोटिस जारी की जाये कि क्यों न उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। कमिश्नर ने उक्त निर्देश शुक्रवार को आबकारी विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में आबकारी अधिकारियों को दिये। बैठक संभाग के सभी आबकारी अधिकारियों ने बताया कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में चालू वित्तीय वर्ष के आबकारी राजस्व की वसूली लगभग पूर्णता की ओर है इसे 25 मार्च तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
|
Monday, March 19, 2018
आबकारी राजस्व का शत-प्रतिशत लक्ष्य 25 मार्च तक पूर्ण करें- कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment