| माँ तुझे प्रणाम योजना के तहत होगा युवाओं का चयन |
| अनुपपुर | 19-मार्च-2018 |
प्रदेश के युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति आदर भाव विकसित करने, भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा उनके दैनिक दिनचर्या से अवगत कराने, राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिये जाने हेतु माँ तुझे प्रणाम योजना संचालित की जा रही हैं। योजना में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के एन.सी.सी, एन.एस.एस, खिलाड़ी मेधावी छात्र एवं स्काउट, सामाजिक, कार्यकर्ता और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं से प्रत्येक विकासखण्डवार 20 युवाओं का एन.सी.सी. 02, एन.एस.एस. 02, खिलाड़ी 02, मेधावी छात्र 02 एवं स्काउट/सामाजिक कार्यकर्ता/सांस्कृतिक 02 (10 युवक एवं 10 युवतियों) का चयन भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं में से किसी एक स्थल के अनुभव यात्रा के लिए किया जायेगा। युवाओं का चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। योजना के चयन के लिए उक्त संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं से विधिवत आवेदन पत्र व फिटनेस सर्टिफिकेट/चिकित्सा, जोखिम प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र थाना प्रभारी से प्रमाणित कराकर जमा कराया जा सकेगा। जिला स्तर पर युवाओं के चयन हेतु आवेदन जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा एवं प्राप्त किये जा सकते हैं।
|
Monday, March 19, 2018
माँ तुझे प्रणाम योजना के तहत होगा युवाओं का चयन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment