| कृषक संगोष्ठी का आयोजन संपन्न |
| अनुपपुर | 18-मार्च-2018 |
कृषि विज्ञान केन्द्र, अमंरकंटक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकण्टक जिला- अनूपपुर में कृषक संगोष्ठी का आयोजन 17 मार्च 2018 को किया गया। कार्यक्रम के दोरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कृषकों की आय दोगुनी करने हेतु उदबोधन का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र अमरकण्टक अनूपपुर में लाइव वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। कृषक संगोष्ठी का उदघाटन श्रीमती रूपमति सिंह, अध्यक्षा जिला पंचायत अनूपपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री हीरा सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़, श्री वी.डी. नायर सहायक संचालक उद्यान, डॉ. तरूण कुमार ठाकुर नोडल अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र अनूपपुर, डॉ. एस.पी. पाण्डेय पशु चिकित्सा अधिकारी व बडी संख्या में कृषक व अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रूपमति सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर ने माननीय प्रधान मंत्री जी के कृषकों के आमदनी दुगुना करने के कार्यक्रम की सराहना करते हुये कृषकों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने की तकनीक का अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया। श्री हीरा सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम कि सराहना करते हुए कृषकों से उन्नत तकनीक अनुसरण हेतु आह्वान किया तथा किसानों से कृषि के साथ उद्यानिकी फसलें अपनाने हुतु प्रेरित किया। श्री संदीप चौहान वैज्ञानिक कृषि प्रसार कृषि विज्ञान केन्द्र अनूपपुर ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र की कृषक समुदाय के विकास में भूमिका पर विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों की आमदानी बढ़ाने हेतु समन्वित कृषि प्रणाली, कृषि विविधीकरण, पशुपालन अपनाने हेतु प्रेरित किया। डॉ. अनीता ठाकुर वैज्ञानिक मृदा विज्ञान ने मृदा स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये मिट्टी परीक्षण कि विधि, जैविक खेती, समन्वित पोषण प्रबंधन पर चर्चा की। अनिल कुर्मी वैज्ञानिक फसल सुरक्षा ने बीज उपचार व टीकाकरण पर विस्तार से चर्चा करते हुए बीज उपचार हेतु कृषकों को प्ररित किया। सूर्यकान्त नागरे वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने फसलों के उन्नत किस्मों के बीजों, बीजोत्पादन की जानकारी दी। योगेश कुमार वैज्ञानिक ने एग्रो फारेस्टी ने खेती के साथ बागवानी व सब्जी उत्पादन हेतु प्रेरित किया। सुनील कुमार वैज्ञानिक ने फसलों के मूल्य संवर्धन व प्रसंसकरण तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. तरूण कुमार ठाकुर नोडल अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र ने कुलपति डॉ. टी. व्ही. कट्टीमनी के ड्रीम प्रोजेक्ट कृषि विज्ञान केन्द्र हेतु सराहना करते हुए कार्यक्रम में पधारे सम्माननीय कृषक बन्धु अधिकारी गण आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कृषकों हेतु प्रदर्शनी लगाई गई जिसके माध्यम से कृषकों ने उन्नत तकनीक जानकारी एकत्र की। कृषकों ने कार्यक्रम के दौरान अपनी कृषि से सम्बंधित जिज्ञासाये व्यक्त की जिसका कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप चौहान वैज्ञानिक कृषि प्रसार द्वारा किया गया। |
Monday, March 19, 2018
कृषक संगोष्ठी का आयोजन संपन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment