| सरल बिजली एवं बिल माफी स्कीम में सवा करोड़ से अधिक हितग्राही पंजीकृत |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना- 2018 में अब तक 56 लाख 88 हजार 412 पंजीकृत श्रमिकों, कर्मकारों और मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम में 74 लाख 78 हजार 449 हितग्राहियों के पंजीयन हो चुके हैं। दोनों योजनाएं विगत 1 जुलाई, 2018 से लागू हुई हैं। प्रदेश में तीनों विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा हितग्राहियों के पंजीयन के लिए शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इस प्रकार दोनों योजनाओं में सम्मिलित रूप से 1 करोड़ 31 लाख 66 हजार 861 हितग्राही पंजीकृत हो चुके हैं।
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जबलपुर, सागर और रीवा क्षेत्र में सरल बिजली स्कीम में 21 लाख 68 हजार 995 एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम में 30 लाख 033 हितग्राही बिजली उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत भोपाल और ग्वालियर क्षेत्र में सरल बिजली बिल स्कीम में 15 लाख 26 हजार 624 और मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम में 22 लाख 41 हजार 102 हितग्राही पंजीयन करवा चुके हैं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर और उज्जैन क्षेत्र में हुए शिविरों में सरल बिजली बिल स्कीम में 19 लाख 92 हजार 793 एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम में 22 लाख 37 हजार 314 उपभोक्ता पंजीकृत हुए। |
Thursday, September 20, 2018
सरल बिजली एवं बिल माफी स्कीम में सवा करोड़ से अधिक हितग्राही पंजीकृत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment