| उद्योग मंत्री श्री शुक्ल से मिले भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से मध्य कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर आए भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। श्री शुक्ल से अधिकारियों ने मध्यप्रदेश में आर्थिक प्रगति, व्यापार, औद्यौगिक अधोसंरचना, विदेशी निवेश आदि बिन्दुओं पर विशेष रूप से चर्चा की। उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को आगामी फरवरी माह में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2019 (जीआईएस) में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शांति के टापू मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए यहां अनुकूल माहौल है तथा निवेशक आकर्षित भी हो रहे हैं। श्री शुक्ल ने प्रदेश की औद्योगिक प्रगति की जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार की देश-विदेश के उद्योगपतियों को निवेश के लिए आर्कषित करने वाली योजनाओं से भी अवगत कराया। |
Thursday, September 20, 2018
उद्योग मंत्री श्री शुक्ल से मिले भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment