| भोपाल में राज्य स्तरीय कहानी उत्सव 8 अक्टूबर को |
| प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी स्कूलों के बच्चों के मध्य होगी प्रतियोगिताएँ |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में पठन-पाठन की प्रक्रिया में रोचकता लाने के मकसद से दो श्रेणियों में कहानी उत्सव आयोजित किया जा रहा है। कहानी उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कहानी सम्राट मुंशी प्रेमचन्द्र की पुण्य तिथि पर 8 अक्टूबर को भोपाल के प्रगत शैक्षिक शिक्षा महाविद्यालय में होगा।
कहानी उत्सव कक्षा 5 से 8 तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों और कार्यरत शिक्षकों के बीच होगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वे विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होगे जिन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो श्रेणियों के प्रतिभागियों को 5-5 मिनिट का समय दिया जायेगा। सहभागी कहानी को प्रभावी बनाने के लिये कोई सामग्री जैसे कठपुतली, चित्र, पोस्टर व अन्य सामग्री का उपयोग कर सकेगे। प्रतियोगिता के संबंध में अन्य जानकारी फोन नं.- 0755-2765228 प्राप्त की जा सकती है। प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र ने जिलों में पदस्थ जिला परियोजना समन्वयक को आवश्यक निर्देश जारी किये है।
स्कूलों में कहानी उत्सव
प्रदेश में केन्द्र सरकार की महत्वांकाक्षी योजना ष् पढ़े भारत- बढ़े भारतष् के अन्तर्गत सरकारी स्कूलों में बच्चों में पढ़ने के प्रति रूचि जागृत करने के मकसद से कहानी उत्सव की शुरूआत की गई थी। आज के दौर में देखा गया है कि पढ़ाई के दबाव में स्कूलों में शिक्षक बच्चों को कहानी नहीं सुनाते हैं और न ही उस पर खुलकर चर्चा करते हैं। इन स्थितियों के कारण शिक्षक और बच्चों के बीच मित्रवत संबंध स्थापित नहीं हो पाता है। बच्चे खुलकर शिक्षक से अपनी जिज्ञासा को उजागर नहीं कर पाते है और यह स्थिति बच्चों के सीखने में बाधा उत्पन्न करती है। शिक्षकों में कहानी कहने की कला अर्जित करने के लिये कहानी उत्सव की शुरूआत की गई है। बच्चों में जिज्ञासा और अभिव्यक्ति की कला को विकसित करने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कहानी उत्सव में बच्चों की सहभागिता को बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे है। |
Thursday, September 20, 2018
भोपाल में राज्य स्तरीय कहानी उत्सव 8 अक्टूबर को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment