| दीनदयाल रसोई-पाँच रुपये में मिल रहा है भरपेट भोजन |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
जिले के अनेक मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों के लिये दीनदयाल रसोई बड़ा सहारा है। टीकमगढ़ जिले में दीनदयाल रसोई में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भरपेट एवं स्वादिष्ट भोजन मात्र पाँच रुपये में मिल रहा है।
दीनदयाल रसोई में भोजन करने आये छात्र कल्लू लाल साहू निवासी ग्राम सुकवाह जिला टीकमगढ़ प्रतिदिन केशव बाल संस्कार हायर सेकेण्डरी स्कूल में पढ़ने आते हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी स्कूल आने के समय सुबह से घर में खाना नहीं बन पाता तो वह दीनदयाल रसोई का सहारा लेते हैं, जहाँ उन्हें पाँच रुपये में दाल, चावल, सब्जी, रोटी सहित भर पेट भोजन मिल जाता है। इसी तरह उनके साथ आशीष प्रजापति निवासी वैकुण्ठी भी भोजन करते हैं। दीनदयाल रसोई के अटेन्डर जगदीश प्रसाद तिवारी ने बताया कि भोजन शाला में प्रतिदिन सौ से सवा सौ लोग भोजन करते हैं। टीकमगढ़ के सिविल लाइन में अस्पताल चौराहे के पास नगर पालिका द्वारा प्रारंभ दीनदयाल अंत्योदय रसोई में मेहनत मजदूरी करने वाले श्रमिक, रिक्शा-चालक, विद्यार्थी, दवा इलाज के लिये दूर-दराज से आने वाले लोग 5 रुपये में गरमागरम भरपेट भोजन करते हैं। |
Thursday, September 20, 2018
दीनदयाल रसोई-पाँच रुपये में मिल रहा है भरपेट भोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment