| रेरा प्राधिकरण ने निपटाये एक हजार मामले |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
मध्यप्रदेश में रियल स्टेट रेगुलेशन अथॉरिटी (रेरा) प्राधिकरण द्वारा एक हजार प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया है। प्राधिकरण के चेयरमेन श्री अन्टोनी डिसा ने बताया कि एक मई 2017 को रेरा (रियल स्टेट रेगुलेशन एक्ट) लागू होने के बाद मध्यप्रदेश में प्राधिकरण का गठन किया गया है। प्राधिकरण में अचल सम्पत्तियों के खरीददार और विक्रेताओं से संबंधित विभिन्न विषयों का निराकरण किया जाता है। प्राधिकरण में विभिन्न विषयों से संबंधित 2 हजार प्रकरण दर्ज कराये गये है। इनमें से एक हजार प्रकरणों का निराकरण 18 सितम्बर तक कर रिकार्ड स्थापित किया गया है।
श्री अन्टोनी डिसा ने बताया कि निराकृत 1000 प्रकरणों में से 860 प्रकरणों में निर्णय आवेदक के पक्ष में हुए। इनमें से 215 प्रकरण ऐसे हैं, जिनमें वित्तीय राहत की माँग नहीं की गई थी। इनमें सुविधाएँ उपलबध करवाने, मरम्मत करवाने और अधिपत्य दिलवाने का अनुरोध किया गया है। वित्तीय क्षतिपूर्ति दिये जाने योग्य 645 प्रकरण पाये गये। इनमें से 100 प्रकरणों में आपसी समझौते से निपटारा हुआ। शेष 545 प्रकरण न्याय निर्णायक अधिकारी को क्षतिपूर्ति निर्धारण हेतु हस्तान्तरित किये गये। उल्लेखनीय है कि रेरा एक्ट के एक मई 2017 से लागू होने के बाद से ही प्रदेश के रेरा प्राधिकरण ने आवंटियों के आवासीय भवनों के अधिपत्य से जुड़ी शिकायतों का ऑनलाइन पंजीयन और सुनवाई का कार्य करना प्रारंभ कर दिया था। पक्षकारों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रेरा प्राधिकरण द्वारा भोपाल के साथ-साथ प्रति माह इंदौर, ग्वालियर तथा जबलपुर में भी सर्किट कैम्प का आयोजन किया गया है। |
Thursday, September 20, 2018
रेरा प्राधिकरण ने निपटाये एक हजार मामले
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment