| बुधनी से इंदौर (मांगलियागांव) नई रेल लाईन निर्माण को मिली मंजूरी |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी से इंदौर (मांगलियागांव) के बीच 205.5 किलोमीटर लम्बी नई रेल लाईन निर्माण को मंत्रिमंडलीय आर्थिक समिति द्वारा मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 3261.82 करोड़ रुपये है। श्री चौहान ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की परस्पर सहयोग और समन्वय से प्रदेश में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पिछड़े क्षेत्रों का विकास तथा इंदौर से जबलपुर के बीच यात्रा समय में कमी और इंदौर से मुम्बई तथा दक्षिण की ओर यात्रा समय में कमी लाना है। इससे भोपाल के रास्ते वर्तमान मार्ग की तुलना में इंदौर और जबलपुर के बीच की दूरी 68 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों और उद्योगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे परियोजना क्षेत्र में रोजगार सृजन होगा। निर्माण अवधि के दौरान 49.32 लाख मानव दिवसों का प्रत्यक्ष रोजगार सृजन होगा। प्रस्तावित लाईन बुधनी के वर्तमान यार्ड से प्रारंभ होगी और इंदौर के निकट पश्चिमी रेलवे के वर्तमान स्टेशन मांगलियागांव से जुड़ेगी। इस मार्ग पर दस नए क्रॉसिंग स्टेशन और सात नए हाल्ट स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। नई लाईन से सिहोर, देवास तथा इंदौर जिलों को लाभ होगा और बुधनी से इंदौर के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। अभी बुधनी से बरखेड़ा घाट सेक्शन सहित भोपाल-इटारसी के भीड़ वाले मार्ग से जाना पड़ता है। नई लाईन आस-पास के क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए बुनियादी ढ़ाचागत सुविधा प्रदान करेगी और इससे सामाजिक-आर्थिक लाभ होंगे। यह परियोजना इस क्षेत्र के पिछड़े वर्ग का विकास करने तथा नसरुल्लागंज, खातेगांव तथा कन्नौद जैसे विभिन्न शहरो/गांवों से रेल संपर्क स्थापित होगा। |
Thursday, September 20, 2018
बुधनी से इंदौर (मांगलियागांव) नई रेल लाईन निर्माण को मिली मंजूरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment