| ग्रीष्मकालीन उड़द फसल के लिये मिलेगी प्रोत्साहन राशि "मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना" |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में रबी सीजन-2018 में ग्रीष्मकालीन उड़द फसल के लिये भी प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।
पंजीकृत किसानों को प्रोत्साहन राशि 2270 रुपये प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की जायेगी। प्रोत्साहन राशि भुगतान के संबंध में विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट, कटनी, डिण्डोरी, सिवनी, दमोह और हरदा जिलों के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर निर्देश जारी किये हैं। निर्देश में कलेक्टर्स से प्रोत्साहन राशि की माँग प्रेषित करने के लिये कहा गया है। इसके साथ ही, पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों की भी जानकारी माँगी गई है। प्रोत्साहन राशि का भुगतान 25 सितम्बर को संबंधित किसान के बैंक खाते में किया जायेगा। |
Thursday, September 20, 2018
ग्रीष्मकालीन उड़द फसल के लिये मिलेगी प्रोत्साहन राशि "मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना"
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment