| विद्यार्थियों की कोचिंग के लिये 23 सितम्बर को प्रवेश परीक्षा |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
जनजातीय कार्य विभाग की आकांक्षा योजना के तहत कोचिंग में विद्यार्थियों के चयन के लिये 23 सितम्बर को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा का आयोजन भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर संभाग मुख्यालयों पर दोपहर 1 से 3 बजे तक किया गया है। विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि को अपना आधार कार्ड/ दसवीं की अंक सूची और एप्लीकेशन आईडी लेकर उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।
सभी चार संभाग में सम्पर्क अधिकारी बनाये गये हैं। भोपाल में ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.के. कनौजिया से मो. 9424415766 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इंदौर में जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव से मो. 9111275549, जबलपुर में जनजातीय कार्य विभाग की प्रभारी सहायक आयुक्त सुश्री पूजा द्विवेदी से मो. 7049855242 और ग्वालियर में जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती उषा पाठक से मो. 9424351921 पर सम्पर्क किया जा सकता है। जनजातीय कार्य के सहायक संचालक श्री अनूप हिरवे मो. 9425029223 को राज्य-स्तरीय सम्पर्क अधिकारी बनाया गया है। |
Thursday, September 20, 2018
विद्यार्थियों की कोचिंग के लिये 23 सितम्बर को प्रवेश परीक्षा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment