| निर्वाचन के कार्यो को समय पर पूरा करें :- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी |
| आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के संबंध में विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल.कान्ता राव ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिये 12 विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि चुनाव के दौरान सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से करें। गृह विभाग को केंद्रीय बलों की मांग भेजने, पुलिस कर्मियों एवं केंद्रीय बलों को मानदेय/अनुग्रह राशि की स्वीकृति, सीमावर्ती राज्यों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक, पुलिस डिप्लायमेण्ट प्लान के संबंध में निर्देश दिये।
श्री कान्ता राव ने वाणिज्यिक कर विभाग को निर्देशित किया कि मतदान एवं मतगणना दिवस पर शराब की बिक्री पर पूर्णतरू प्रतिबंध संबंधी आदेश जारी किया जायें। उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल एवं कॉलेजों में स्थित मतदान केंद्रों में अनिवार्य न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने के और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्वाचन की अधिसूचना से निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति बनाये रखने के लिये निर्देश दिये। रम विभाग को मतदान के दिन प्रदेश के समस्त निजी एवं शासकीय संस्थानों में अवकाश की सूचना जारी करने, लोक निर्माण विभाग को मतदान केंद्रों को जोड़ने वाली सड़कों , मतदान केंद्रों की मरम्मत और बैरिकेडस लगाने के निर्देश जारी किये। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को मतदान कर्मियों एवं पुलिस के लिए स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध कराने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मतदान केंद्रों पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने, उर्जा विभाग को मतदान के दिन प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, मतदान केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था, राजस्व विभाग को निर्वाचन संबंधी फार्म,लिफाफे, पुस्तकों का मुद्रण तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग को जोनल अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को विशेष कार्यपालिक दण्डाधिकारी की शक्तियां प्रदत्त करने संबंधी अधिसूचना जारी करने का दायित्व सौंपा गया। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संदीप यादव, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थें। |
Thursday, September 20, 2018
निर्वाचन के कार्यो को समय पर पूरा करें :- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment