हाट बाज़ारों, शासकीय कार्यालयों एवं पुलिस थानो में किया गया ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन
अनूपपुर 11 सितंबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम के साथ वीवीपीएटी का प्रयोग किया जाएगा। वीवीपैट के माध्यम से मतदाता अपने दिए गए मत का दोहरा सत्यापन कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि वीवीपैट मशीन में प्रदर्शित पर्ची में मतदाता यह देख सकेंगे कि उन्होंने किस प्रत्याशी को वोट दिया है। पर्ची में प्रत्याशी की क्रम संख्या नाम एवं चुनाव चिन्ह प्रदर्शित रहेगा। यह पर्ची 7 सेकेंड के लिए वीवीपैट में देखने के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके पश्चात यह बंद बॉक्स में गिर जाएगी। उसे कोई नही देख सकेगा। इसी क्रम में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अनूपपुर में हाट बाज़ारों में, शासकीय कार्यालयों में एवं न्यायालय परिसर में नागरिकों को ईवीएम एवं वीवीपैट से अवगत कराया गया। उल्लेखनीय है कि ज़िला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण ज़िले में मतदाता जागरूकता हेतु अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment