| मतदाता जागरूकता के लिये प्रदेश स्तरीय गतिविधियों का कैलेण्डर जारी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर को |
| अनुपपुर | 11-सितम्बर-2018 |
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए स्टेट-लोगो जारी किया गया है। आगामी निर्वाचन हेतु समावेशी, सुगम, विश्वसनीय एवं नैतिक मतदान (Inclusive, Accessible, Credible - Ethical Elections) को थीम बनाया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि मतदाता जागरूकता (स्वीप- Systamatic Voters, Education and Electoral Participation) की दृष्टि से आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु संपूर्ण प्रदेश के लिए एक स्वीप कैलेण्डर जारी किया गया है। इस कैलेण्डर में राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली गतिविधियों को सम्मिलित किया गया है।प्रत्येक सप्ताह राज्य में मतदाता जागरूकता के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। संभाग, जिला, विधानसभा क्षेत्र एवं मतदान केन्द्र स्तर पर मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। संपूर्ण प्रदेश में कार्यक्रमों की एकरूपता की दृष्टि से स्वीप कैलेण्डर जारी किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य में फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर 2018 को किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद 31 जुलाई को राज्य में नाम जोड़ने के लिये 12 लाख 26 हजार आवेदन, नाम हटाने/आपत्ति के लिये 5 लाख 45 हजार, संशोधन के लिये 4 लाख 50 हजार और एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित करने के लिये 78,888 फार्म प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 23 लाख से अधिक आवेदन मतदाता सूची में परिवर्तन के लिये प्राप्त हुए हैं। राज्य में मतदाताओं का जेण्डर रेशियो 905 से बढ़कर 908.31 हो गया है। सर्विस वोटर की संख्या 58 हजार 823 है और नाम जोड़ने के लिये 598 आवेदन पर कार्यवाही जारी है। श्री राव ने बताया कि 15 सितम्बर 2018 को आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में 74 राजनैतिक दलो की कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता, नाम निर्देशन एवं प्रतीक आवंटन, व्यय लेखा तथा निर्वाचन विधि के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की जाएँगी। |
Tuesday, September 11, 2018
मतदाता जागरूकता के लिये प्रदेश स्तरीय गतिविधियों का कैलेण्डर जारी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment