| रबी सीजन में बिजली लोड के लिये बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश |
| अनुपपुर | 11-सितम्बर-2018 |
एम.पी. पॉवर मैनेजमेंट के प्रबंध संचालक श्री संजय कुमार शुक्ल ने प्रदेश की सभी बिजली कम्पनियों से रबी सीजन में आने वाले बिजली लोड के लिये बेहतर प्रबंधन तथा सुदृढ़ व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दिये हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि रबी सीजन के 33/11 के.व्ही. उप-केन्द्रों, 33 के.व्ही. लाइनों और एलटी लाइनों की पेट्रोलिंग बढ़ायें और 33 के.व्ही. लाइनों का मेंटिनेंस इस प्रकार करें कि ट्रिपिंग न्यूनतम हो। इसी प्रकार वितरण ट्रांसफार्मरों की असफलता दर भी न्यूनतम हो। वितरण ट्रांसफार्मर की फैल्युअर दर को कम करने से बिजली कम्पनियों का आर्थिक नुकसान कम होने के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
प्रत्येक सर्किल में अस्थाई स्टोर बनाकर करें ट्रांसफार्मर प्रबंधन
श्री शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक सर्किल में अस्थाई स्टोर बनाकर उनमें अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का समुचित प्रबंधन करें। रबी सीजन में सतत एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली की सप्लाई के लिये डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर का उत्कृष्ट प्रबंधन करें। संवेदनशील, अति उच्च-दाब सब-स्टेशनों का रख-रखाव समय पर पूर्ण करें।
ट्रांसमिशन तथा डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनियाँ लोड मैनेजमेंट में समन्वय बनायें
श्री शुक्ल ने कहा कि ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए जहाँ बिजली का लोड पिछले वर्ष अधिक दर्ज किया गया था, रबी सीजन से पूर्व उन सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।
सौभाग्य, सरल बिजली और बकाया बिजली बिल माफी स्कीम
श्री शुक्ल ने विद्युत वितरण कम्पनियों के क्षेत्रीय अभियंताओं से कहा कि प्रत्येक घर में सौभाग्य योजना में राज्य शासन की पहल पर प्रारंभ हुई सरल बिजली बिल स्कीम और मुख्यमंत्री बकाया बिजली माफी स्कीम का लाभ हर पात्र हितग्राही को मिलना सुनिश्चित करें। विशेष ध्यान रखें कि योजना का लाभ अपात्र व्यक्ति गलत ढंग, गलत जानकारी देकर न ले सके। अपात्र व्यक्ति को लाभ मिलने की जानकारी मिलने पर संबंधित क्षेत्रीय प्रभारियों पर कार्यवाही होगी। |
Tuesday, September 11, 2018
रबी सीजन में बिजली लोड के लिये बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
समस्त नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम्मेलन आज 25 अगस्त को अनूपपुर 24 अगस्त 2018/अनूपपुर के समस्त 6 नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिक सम...
-
अनूपपुर 26 नवंबर 2014/ जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चमेली पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाग...

No comments:
Post a Comment