प्रेस वार्ता में मीडिया के सामने किया गया ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन
मास्टर ट्रेनर श्री कौशलेन्द्र सिंह ने किया मीडिया प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान
अनूपपुर 11 सितम्बर 2018/ कलेक्ट्रैट सभागार में आयोजित अनौपचारिक प्रेस वार्ता में मीडिया (प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक) साथियों को मास्टर ट्रेनर श्री कौशलेन्द्र सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपीएटी की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। मास्टर ट्रेनर श्री कौशलेन्द्र सिंह मीडिया के समक्ष ईवीएम मशीन में छद्म मतदान कराकर पूर्ण प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। साथ ही मीडिया द्वारा वीवीपीएटी मशीन के सम्बंध में पूँछी गयी जानकारियों का प्रदाय कर संशयों का समाधान किया। इस अवसर पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनुग्रह पी, पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह, मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना एवं उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ आरपी तिवारी समेत अनूपपुर ज़िले के मीडिया (प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक) साथी उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी द्वारा मीडिया से वीवीपीएटी द्वारा दोहरे सत्यापन की व्यवस्था का व्यापक प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया है।
No comments:
Post a Comment