लोक सेवा केंद्र में दिया जा रहा है ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रत्यक्ष ज्ञान
अनूपपुर 11 सितम्बर 2018/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन में तथा ज़िला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के नेतृत्व में मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति जागरूक करने का ज़िला व्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लोक सेवा केंद्र अनूपपुर में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है।ज़िला लोक सेवा प्रबंधक श्रीमती सोनू सिंह राजपूत ने बताया कि आम नागरिक कार्यालयीन समय में जाकर ईवीएम एवं वीवीपैट से अवगत हो सकते हैं।
No comments:
Post a Comment