| विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने साझा की नागरिक सेवाओं की जानकारी |
| भोपाल में गुड गवर्नेंस पर हुई रीजनल कॉन्फ्रेंस |
| अनुपपुर | 11-सितम्बर-2018 |
एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर 47 विभाग की 428 सेवाएँ अधिसूचित की गयी हैं। इसमें 258 सर्विस ऑनलाइन हैं और 35 सर्विस से समाधान एक दिन योजना के जरिये नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रमुख सचिव श्री हरिरंजन राव ने आज भोपाल में गुड गवर्नेंस की रीजनल कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने सी.एम. हेल्पलाइन, लोक सेवा केन्द्र, ई-डिस्ट्रिक और पब्लिक सर्विस गारंटी स्कीम सहित अन्य नागरिक सेवाओं के बारे में प्रेजेंटेशन के जरिये जानकारी दी। श्री राव ने भोपाल के पर्यटन-स्थल के बारे में भी अन्य राज्यों से आये अधिकारियों को बताया।
कॉन्फ्रेंस के तीसरे चरण में लोक सेवा और शिकायत निवारण पर चर्चा की गयी। इसमें पंजाब सरकार के अतिरिक्त सचिव-सह-संचालक श्री परमिंदर पाल सिंह संधु, बिहार की अतिरिक्त मिशन संचालक श्रीमती प्रतिमा सतीश कुमार, झारखण्ड के संयुक्त सचिव श्री ए.के. सत्यजीत और उप सचिव श्री चन्द्रभूषण प्रसाद ने अपने-अपने राज्यों में लोक सेवा के जरिये किये जा रहे कार्यों और समस्या निराकरण के बारे में प्रेजेंटेशन दिया। कॉन्फ्रेंस के चतुर्थ चरण में सुशासन पर की गई पहल पर चर्चा की गई। इसमें छत्तीसगढ़ के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री रमेश कुमार सिंह, मेघालय के आयुक्त-सह-सचिव श्री सम्पत कुमार और सुश्री रक्षिता स्वामी, हिमाचल प्रदेश की सचिव श्रीमती पूर्णिमा चौहान और हरियाणा के प्रतिनिधि ने उनके राज्यों में सुशासन की दिशा में किये गये कार्यों की व्याख्या की। कॉन्फ्रेंस में प्रश्नोत्तर-काल भी हुआ। इसमें प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
मुख्य सचिव करेंगे समापन सत्र को संबोधित
मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह मंगलवार 11 सितम्बर को दोपहर 12.30 बजे समापन सत्र को संबोधित करेंगे। सचिव श्री के.वी. ईपन के संबोधन के बाद सत्र का समापन होगा।इसके पहले, पंचम चरण में सुबह 10.30 बजे नागरिक केन्द्रीय सेवाओं पर चर्चा की जायेगी। इसमें नीति आयोग के सलाहकार श्री राकेश रंजन, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ श्री हरीश नायर, उड़ीसा के विशेष सचिव श्री आर.एन पलई और एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी संचालक श्री सुनील जैन अपना प्रेजेंटेशन देंगे। |
Tuesday, September 11, 2018
विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने साझा की नागरिक सेवाओं की जानकारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment