Tuesday, September 11, 2018

उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार सिंघई ने किया आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान

उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार सिंघई ने किया आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान 
 
अनुपपुर | 11-सितम्बर-2018
 
   

    आवेदकों की समस्याओं को शांतिपूर्वक सुनने मात्र से ही आवेदकों का दर्द आधा हो जाता है। जनसुनवाई लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निदान का माध्यम है। अनूपपुर मुख्यालय में प्रति सप्ताह की भाँति ही इस बार भी साप्ताहिक जनसुनवाई हुई। उपजिलाध्यक्ष श्री ऋषि कुमार सिंघई ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका त्वरित निदान किया। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत देवरी तह अनूपपुर निवासी पंचू बैगा पिता सेमलिया ने भूमि का ऋण पुस्तिका पट्टा दिलाये जाने के संबंध में, ग्राम-बछौली थाना बिजुरी तह. कोतमा निवासी गुलबिया बाई पति स्व. जंगी सिंह गोंड़ ने मेरे पति की मृत्यु के पश्चात् मुझे राहत राशि न मिलनें के संबंध में, समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत हरद जिला अनूपपुर ने ग्राम पंचायत हरद में अवैध रूप से संचालित बीयरबार व सट्टे के कारागार को बंद कराने के संबंध में, ग्राम निवासी अमलाई वार्ड न. 08 तह व जिला अनूपपुर म.प्र. निवासी सितारा बेगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाये जाने के संबंध में ग्राम जमुड़ी जनपद पंचायत जैतहरी के निवासी सूरत सिंह मार्को पिता फूल सिंह मार्को ने मुख्यमंत्री अनुदान योजना के अंतर्गत ट्रांसफार्मर लगवाये जाने के संबंध में संबंध में आदि सम्बंध में आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें