| भोपाल में विदेश मंत्रालय की स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस 24 सितम्बर को |
| मुख्य सचिव श्री सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न |
| अनुपपुर | 11-सितम्बर-2018 |
विदेश मंत्रालय द्वारा राज्य शासन के सहयोग से भोपाल में 24 सितम्बर को स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। मंत्रालय में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में बताया गया की कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य विदेश मंत्रालय द्वारा संचालित गतिविधियों के संबंध में विदेश मंत्रालय, राज्य शासन और जन सामान्य के मध्य परस्पर संवाद स्थापित करना है।
कॉन्फ्रेंस में पासपोर्ट सेवा, प्रवासियों के लिये प्रस्थान पूर्व प्रशिक्षण, प्रवासी भारतीयों के हित संरक्षण, विदेशों में अध्यनरत भारतीय विद्यार्थियों की समस्याओं तथा उनके कल्याण और प्रवासी भारतीयों की विवाह एवं मतदान संबंधी समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी दी जायेगी। विदेश सम्पर्क इनिशिएटिव के तहत आयोजित होने वाली इस कॉन्फ्रेंस में विदेश राज्य मंत्री श्री वी.के.सिंह भी सम्मिलित होंगे। मुख्य सचिव श्री सिंह ने निर्देश दिये कि कॉन्फ्रेंस में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, पर्यटन इकाइयों, औद्योगिक तथा व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये, जिससे विदेश मंत्रालय के जनता से जुड़े कार्यो की प्रक्रियाओं के संबंध में जन-सामान्य की समझ बढ़े और जन-सुविधा का विस्तार हो। बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री विवेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। |
Tuesday, September 11, 2018
भोपाल में विदेश मंत्रालय की स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस 24 सितम्बर को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment