| एप्को में तीन दिवसीय नि:शुल्क गणेश मूर्ति कार्यशाला शुरू |
| अनुपपुर | 11-सितम्बर-2018 |
एप्को (पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन) में आज से ग्रीन गणेश अभियान के तहत शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला में लोगों ने उत्साहपूर्वक मिट्टी से गणेश मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण लिया। आगामी 12 सितम्बर तक चलने वाली कार्यशाला में ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण के लिए प्रतिभागियों को एप्को द्वारा मिट्टी उपलब्ध करवायी जा रही है। कुशल मूर्तिकारों के मार्गदर्शन में प्रतिमा तैयार कर प्रतिभागी अपने घर नि:शुल्क ले जा रहे हैं।
कार्यशाला में आज भाग ले रहे गुलमोहर कॉलोनी के श्री सुधाकर नाईक और शरद नाईक ने कहा कि अपने हाथ से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाना एक अनूठा अनुभव है। गणपति बप्पा को घर ले जाते हुए बहुत ही खुशी हो रही हैं। मीनाल रेसीडेंसी की श्रीमती मोनिका भटनागर ने कहा कि वह पिछले साल भी यहाँ आईं थीं। इस बार अपनी बेटी के साथ गणपति बना रही हैं। उनका मानना है कि प्रदूषण के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने का यह बहुत अच्छा कदम है। आस्था सहकारी समिति की श्रीमती संध्या और आरती ने भी कार्यशाला की सराहना की। आओ बनायें अपने गणेश कार्यशाला 11 और 12 सितम्बर को भी ई-5 अरेरा कॉलोनी स्थित पर्यावरण परिसर में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। मूर्तिकार श्री कमलेश वर्मा ने आज करीब 100 लोगों को गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। |
Tuesday, September 11, 2018
एप्को में तीन दिवसीय नि:शुल्क गणेश मूर्ति कार्यशाला शुरू
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment