| राष्ट्रीय स्कॉलरशिप परीक्षाओं के आवेदन के लिये अंतिम तिथि 20 सितम्बर |
| अनुपपुर | 11-सितम्बर-2018 |
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) एवं राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMSS) परीक्षा 2018-19 के लिये विद्यार्थी अब 20 सितम्बर 2018 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितम्बर 2018 निर्धारित थी। पात्र विद्यार्थियों की सुविधा की लिये राज्य शिक्षा केन्द्र की संचालक श्रीमती आईरीन सिंथिया जे.पी. ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये हैं। उन्होंने सभी मैदानी अधिकारियों से कहा है कि सभी पात्र विद्यार्थियों के आवेदन अवश्य करवायें।
राज्य शिक्षा केन्द्र ने दोनों ही परीक्षाओं के आवेदन के लिये एम.पी. ऑनलाईन के कियोस्क पर विद्यार्थियों को निःशुल्क आवेदन की सुविधा दी है। स्कूल के प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य द्वारा प्रमाणीकृत प्रपत्रों के आधार पर विद्यार्थी एम.पी. ऑनलाईन के अधिकृत कियोस्क से निःशुल्क ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे। इन परीक्षाओं के आवेदन करने के लिये विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की फीस नही देनी होगी। कियोस्क संचालकों द्वारा विद्यार्थियों से आवेदन शुल्क लेने की शिकायत, विद्यार्थी राज्य शिक्षा केन्द्र के पुस्तक भवन, अरेरा हिल्स, भोपाल स्थित कार्यालय के एनटीएसई कक्ष में कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति के तहत चयनित विद्याथियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है। इस परीक्षा के लिये शासकीय विद्यालयों, स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में वर्तमान में कक्षा 8 में नियमित रुप अध्ययनरत् विद्यार्थी जिन्होंने कक्षा नवीं में कम से कम सी ग्रेड प्राप्त किया हो तथा जिनके पालकों की वार्षिक आय 1.5 लाख तक है, आवेदन कर सकते हैं। वहीं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को उनके संपूर्ण विद्यार्थीकाल (पी.एच.डी.तक) तक छात्रवृति प्रदान की जाती है। जिसके तहत कक्षा 12वीं तक की स्कूली शिक्षा हेतु 1250 रुपये प्रति माह एवं महाविद्यालयीन शिक्षा (स्नातक एवं स्नात्तकोत्तर तक) 2000 रुपये प्रति माह तथा उससे आगे पीएचडी के लिये विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमानुसार छात्रवृति विद्यार्थी को प्राप्त होती है। |
Tuesday, September 11, 2018
राष्ट्रीय स्कॉलरशिप परीक्षाओं के आवेदन के लिये अंतिम तिथि 20 सितम्बर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment