Showing posts with label लोकसेवा. Show all posts
Showing posts with label लोकसेवा. Show all posts

Wednesday, September 12, 2018

नादिमा श्री, टी.आर नाग, नीलेश कुमार धुर्वे एवं भावना डेहेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी

नादिमा श्री, टी.आर नाग, नीलेश कुमार धुर्वे एवं भावना डेहेरिया को कारण बताओ नोटिस जारी 

अनुपपुर | 12-सितम्बर-2018
 
   कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम 2010 अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने पर श्री श्रीमती नदिमा श्री प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर, श्री नीलेश कुमार धुर्वे नायब तहसीलदार वृत्त फुनगा तहसील अनूपपुर, श्रीमती भावना डेहेरिया नायब तहसीलदार वृत्त फुनगा-2 तहसील अनूपपुर, श्री टी.आर. नाग तहसीलदार कोतमा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने उक्त संबध में कारण स्पष्ट करते हुए तीन दिवस के भीतर जिला लोक सेवा प्रबंधन, कलेक्ट्रेट अनूपपुर में भेजने के निर्देश दिए हैं।

Tuesday, September 11, 2018

लोक सेवा केंद्र में दिया जा रहा है ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रत्यक्ष ज्ञान

लोक सेवा केंद्र में दिया जा रहा है ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रत्यक्ष ज्ञान


अनूपपुर 11 सितम्बर 2018/ ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन में तथा ज़िला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना  के नेतृत्व में मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति जागरूक करने का ज़िला व्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लोक सेवा केंद्र अनूपपुर में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है।ज़िला लोक सेवा प्रबंधक श्रीमती सोनू सिंह राजपूत ने बताया कि आम नागरिक कार्यालयीन समय में जाकर ईवीएम एवं वीवीपैट से अवगत हो सकते हैं। 

Sunday, August 26, 2018

मुन्नीलाल पाण्डेय प्रभारी नायब तहसीलदार अनूपपुर पर पांच सौ रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित

मुन्नीलाल पाण्डेय प्रभारी नायब तहसीलदार अनूपपुर पर पांच सौ रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित 
 
अनुपपुर | 26-अगस्त-2018
 
   
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम 2010 अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने पर श्री मुन्नीलाल पाण्डेय प्रभारी नायब तहसीलदार अनूपपुर को 500 रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने अर्थदण्ड की राशि तीन दिवस के भीतर जमा की जाकर चालान की एक प्रति जिला लोक सेवा प्रबंधन, कलेक्ट्रेट अनूपपुर में भेजने के निर्देश दिए हैं।

मिलिंद नागदेव, नदिमा श्री एवं श्री आर.पी. श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी

मिलिंद नागदेव, नदिमा श्री एवं श्री आर.पी. श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी 
 
अनुपपुर | 26-अगस्त-2018
 
   
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम 2010 अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने पर श्री मिलिंद नागदेवे प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी कोतमा, श्रीमती नदिमा श्री प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर, श्री आर.पी. श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी अनूपपुर को  कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने उक्त संबध में कारण स्पष्ट करते हुए तीन दिवस के भीतर जिला लोक सेवा प्रबंधन, कलेक्ट्रेट अनूपपुर में भेजने के निर्देश दिए हैं।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें