| रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न |
| अनुपपुर | 24-जून-2018 |
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। प्रशिक्षण में 124 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
समापन कार्यक्रम को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एस.एस बंसल और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश श्रीवास्तव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा अनुभवों सुनाये गये। प्रशिक्षण में ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन की प्रक्रिया से अवगत करवाया गया। निर्वाचन से जुड़ी 9 महत्वपूर्ण पुस्तकों का सेट प्रतिभागियों को प्रदाय किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रशिक्षण सुरेन्द्र रघुवंशी ने किया। अभी तक 9 सत्रों में 139 रिटर्निंग ऑफिसर तथा 224 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को प्रशिक्षित किया जा चुका है। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग से सचिव श्री एस.बी जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद शुक्ला एन.एल.एम.टी. श्री मृत्युन्जय पांडे (झारखंड), मुख्तार अहमद (गुजरात) रूही खान (म.प्र) पंकज शर्मा (म.प्र). सुरेन्द सिंह रघुवंशी एवं नीलम जैन (सहायक कार्यक्रम अधिकारी) भी उपस्थित थे। |
Sunday, June 24, 2018
रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment