| प्रधानमंत्री श्री मोदी को दी सिंचाई क्षेत्र की उपलब्धियों की जानकारी |
| अनुपपुर | 24-जून-2018 |
राजगढ़ जिले के मोहनपुरा में वृहद सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मध्यप्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, जल संसाधन, जनसम्पर्क तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र इस अवसर पर उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग श्री आर.एस. जुलानिया ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बढ़ते सिंचाई रकबे के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर सिंचाई क्षेत्र में हुए विकास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
पारम्परिक साफा पहनकर प्रसन्न हुए प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री श्री मोदी को राजगढ़ जिले की आंचलिक संस्कृति से भी परिचित करवाया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी को राजगढ़ और मालवा अंचल में प्रचलित पारम्परिक साफा सम्मान स्वरूप बांधा गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वागत की इस शैली से प्रसन्न नजर आए। इसके पूर्व मोहनपुरा बांध क्षेत्र में हैलीपेड पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन पर जन-प्रतिनिधियों के अलावा हजारों की तादाद में उपस्थित ग्रामीणजन ने प्रधानमंत्री के नाम के नारे लगाकर उनका हृदय से स्वागत किया। |
Sunday, June 24, 2018
प्रधानमंत्री श्री मोदी को दी सिंचाई क्षेत्र की उपलब्धियों की जानकारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment