लाभ प्राप्त करने हेतु शिविर अथवा नजदीकी वितरण केंद्र मे करवाएँ नामांकन
अनुपपुर 24 जून 2018/ कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि. वि. क. लि. श्री प्रमोद गेदाम ने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण ( संबल) योजना 2018 के तहत पंजीकृत असंगठित श्रमिको के मासिक बिलो को सरल करने हेतु " सरल बिजली बिल योजना" एवं इन उपभोक्ताओं के साथ बीपीएल उपभोक्ताओं हेतु" मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना 2018 " के क्रियान्वयन के लिए योजनाओ से सम्बंधित पात्र हितग्राहियो को चिन्हित करने हेतु अनूपपुर जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन दिनांक 25 जून से 10 जुलाई तक किया जाएगा।आपने बताया कि मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम 2018' के लिए उपभोक्ता का 'बीपीएल श्रेणी' या 'असंगठित श्रमिक श्रेणी' में शासन के संबंधित विभाग मे पंजीयन होना आवश्यक है।'सरल बिजली बिल स्कीम' के लिए उपभोक्ता का 'असंगठित श्रमिक श्रेणी' में शासन के श्रम विभाग में पंजीयन होना आवश्यक है। योजनाओ का लाभ लेने के लिए समस्त पात्र उपभोक्ता बीपीएल कार्ड, बिजली बिल की कॉपी, श्रमिक पंजीयन की जानकारी, परिवार की समग्र आईडी के साथ शिविर में या नजदीकी वितरण केंद्र में जाकर अपना नामांकन करवा सकते है।श्री गेडाम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि योजनाओ का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने हेतु निर्धारित समयावधि मे जल्द से जल्द अपना नामांकन कराएं।

No comments:
Post a Comment