| कानून व्यवस्था बनाये रखना शासन प्रशासन की पहली प्राथमिकता - आयुक्त श्रीवास्तव |
| सामाजिक समरसता बनी रहे, समाज में कड़वाहट नहीं आये - पुलिस महानिरीक्षक श्री कुलश्रेष्ठ |
| अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 |
कानून व्यवस्था बनाये रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी वर्तमान परिस्थितियों में नियमित रूप से संयुक्त भ्रमण करें, जनता से निरंतर संवाद बनाये रखें तथा सूचना तंत्र को मजबूत बनायें। जिससे अनूपपुर जिले का शांति का गौरवपूर्ण इतिहास बना रहे। आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री आईपी कुलश्रेष्ठ ने उक्त निर्देश आज अनूपपुर जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था की मॉनीटिरिंग हेतु आयोजित कार्यपालिक दण्डाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक के दौरान दिये। बैठक में कलेक्टर श्री अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैष्णव शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस महानिरीक्षक श्री आईपी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हमे समाज में कड़वाहट घोलने वाले लोगों से सर्तक रहना है। हरहाल में सामाजिक समरसता बनाये रखना है। गलत कार्य करने वाले तथा शरारती तत्वों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। सूचना तंत्र को मजबूत किया जाय, इंटलीजेंस का संकलन किया जाय तथा निरंतर संवाद एवं निरंतर गश्त की कार्यवाही की जाय। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए, आवश्यकता अनुसार पम्पलेट वितरित किया जाय। पुलिस अमला जब भी भ्रमण में निकले तो उनके पास जाली,हेल्मेट तथा लाठी आवश्यक हो। डायल 100 सेवा को और मजबूत किया जाय। पेट्रोल पम्पों से खुला पेट्रोल नहीं बेचा जाए। सभी विभाग के अधिकारी सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थलों तथा अन्य जगहों पर लगी छोटी-छोटी मूर्तियों को चिन्हाकित कर लिया जाय तथा वहां पर अमला तैनात किया जाय। जिससे मूर्तियों से छेड़छाड़ नहीं हो। दो गुटों के धरना प्रदर्षन आमने-सामने नहीं हों इस बात की पूरी सतर्कता रखी जाय। पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी ने कहा कि सक्षम अधिकारी द्वारा जो भी अनुमति दी जाय उसकी जानकारी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को अनिवार्य रूप से दें। सूचना तंत्र की मॉनीटिरिंग हेतु सिस्टम बनाया जाय, जिसके तहत संबंधित खण्डस्तरीय एवं थानास्तरीय अधिकारी प्रतिदिन रिर्पोटिंग करें। |
Wednesday, April 4, 2018
कानून व्यवस्था बनाये रखना शासन प्रशासन की पहली प्राथमिकता - आयुक्त श्रीवास्तव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment