| जिले के सभी चिकित्सालयों में मरीजों को मिले हर सुविधाएं - आयुक्त |
| अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 |
जिले भर में संचालित चिकित्सालयों में मरीजों को हर आवश्यक सुविधा मिले, यह हम सबका दायित्व है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निरंतर चिकित्सालयों का भ्रमण करें, मरीजों से फीडबैक ले तथा जो भी कमियॉ मिले तत्काल सुधार करायें। चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को सुखद अनुभूति मिले इसके लिए साफ-सफाई, बिस्तरों में अच्छे कपडे़, स्टॉफ का विनम्र व्यवहार होना चाहिए। वितरित किये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी अच्छी हो तथा समय पर वितरित हो। उक्त आशय के निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने आज कलेक्ट्रेट सभागार अनूपपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिले के समस्त एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त श्रीवास्तव ने कहा कि अस्पतालों में जो भी मेडिकल उपकरण है वे सभी संचालित रहें तथा उनका लाभ आम जनता को मिले। चिकित्सको द्वारा मरीजों को दवाए बाजार से नहीं लिखी जाएं। आप ने जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक के संचालन की जानकारी तथा ब्लड सप्रेशन मशीन एवं डिजीटल एक्सरे मशीन की डिमांड संबंधी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव को दिये। बैठक में कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिले के समस्त एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। |
Wednesday, April 4, 2018
जिले के सभी चिकित्सालयों में मरीजों को मिले हर सुविधाएं - आयुक्त
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment