| रबी भावांतर योजना में 1757 किसान पंजीकृत |
| अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 |
अनूपपुर जिले में रबी फसलो के भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत चना मसूर और सरसो की समर्थन मूल्य पर खरीदी और प्याज के भावांतर भुगतान योजना के लिये कुल 161 किसानो का पंजीयन किया गया है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया कि रबी उर्पाजन के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी का कार्य 26 मार्च से 26 मई तक किया जा रहा है। जिले मे 1757 किसानो का पंजीयन किया गया है। जिले मे स्थापित 27 खरीदी केन्द्रो पर सारी खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समितियो के माध्यम से किसानो को अपना गेंहू विक्रय करने बुलावे का एस.एम.एस. खरीदी दिनांक से चार दिन पहले भेजा जा रहा है। इसमें सबसे पहले लघु और सीमांत कृषक तथा इसी क्रम मे बडे किसानो को एस.एम.एस. भेजे जा रहे है। एक दिन मे एक खरीदी केन्द्र मे 20 से 25 किसानो को ही एस.एम.एस. किया जा रहा है। भावांतर भुगतान योजना मे पंजीयन की जानकारी देते हुये कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया कि 10 अप्रैल से 31 मई तक भांवातर भुगतान योजना के पंजीकृत किसानो से चना मसूर सरसो की खरीदी समर्थन मूल्य पर कृषि मण्डियो मे की जायेगी। इसी प्रकार प्याज और लहसुन के पंजीकृत किसानो को भावांतर की राशि उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होने बताया कि चना,मसूर,सरसो के लिये 1757. पंजीकृत किसानो से 3 मण्डियो मे खरीदी होगी। प्याज के लिये 161 किसानो को मिलाकर कुल 3940 किसानो को भावांतर भुगतान योजना का लाभ दिया जायेगा।
|
Wednesday, April 4, 2018
रबी भावांतर योजना में 1757 किसान पंजीकृत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment