| मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की फीस भरेगी राज्य सरकार |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा |
| अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार भरेगी। साथ ही इन विद्यार्थियों के नि:शुल्क कोचिंग और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान गत दिवस मंत्रालय भोपाल में पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं का रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिये, जिससे उन्हें सरलता से रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में विभाग के सचिव श्री रमेश थेटे ने बताया कि पिछड़ा वर्ग राज्य छात्रवृत्ति योजना में प्रति वर्ष लगभग 30 लाख विद्यार्थियों को 150 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति वितरित की जाती है। वर्ष 2017-18 में विभिन्न योजनाओं में 573 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति वितरित की गयी। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग के छात्र एवं छात्राओं के लिये हर जिले में छात्रावास संचालित होगा। विकासखण्ड स्तर पर भी छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये बालक और बालिकाओं के लिये दस-दस छात्रावास स्वीकृत किये गये हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं आर्थिक कल्याण योजनान्तर्गत 3151 हितग्राहियों को 112 करोड़ 38 लाख रूपये की ऋण सहायता मुहैया कराई गयी है। इस वर्ष 20 हजार विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण एवं कोचिंग दी जायेगी। पिछले वर्ष 8 हजार 525 युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया गया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस.के. मिश्रा एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री विवेक अग्रवाल आदि अधिकारी उपस्थित थे। |
Wednesday, April 4, 2018
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की फीस भरेगी राज्य सरकार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment