| शासकीय सेवक अपने कार्यो से जनता का भरोसा जीतें -आयुक्त शहडोल संभाग श्री श्रीवास्तव |
| अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 |
सभी शासकीय सेवक शासन के निर्देशों का पालन करते हुए योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाये तथा जनता का भरोसा जीतें। उक्त आशय के निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने आज कलेक्ट्रेट सभागार अनूपपुर में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिले के समस्त एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाय। वनाधिकार पट्टो का वितरण समय में सुनिश्चित हो तथा नये हितग्राहियों के चयन हेतु सर्वे का कार्य प्राथमिकता से किया जाये। आपने अधिकारियों को सचेत किया की समय पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारी लेवल 1 पर ही शिकायतों का निराकरण करायें। सभी ही सभी अधिकारी कार्यालय के लंबित कार्यों की मॉनीटिरिंग करें तथा स्वयं एवं कार्यालय के अन्य कर्मियों की टेबिल निरीक्षण करें। उन्होने कहा कि समाधान ऑनलाइन के दौरान विभिन्न जिलों से भी आने वाले मुद्दों की जानकारी अधिकारी रखें तथा इस तरह के प्रकरणों का अपने कार्यालय से निराकरण करायें। आयुक्त ने कहा कि भू-अर्जन का कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में अंतर विभागीय मुद्दों पर चर्चा हो तथा उनका निराकरण भी करायें। ग्रीष्मकाल के दौरान लोगों को पेयजल का संकट नहीं हो, जिले में सभी नलजल योजनाए संचालित रहें। इसी तरह नगरीय क्षेत्रों में भी मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना संचालित रहें। जिले के सभी महाविद्यालयों में जनभागीदारी समितियों की बैठक हों तथा उपलब्ध राशि से आवश्यक निर्माण कार्य करायी जाय। आयुक्त श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की तथा सभी आवास शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए उन्होने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लक्ष्य पूरा होने पर प्रसंनता व्यक्त की। आपने कहा कि उद्यानकीय विभाग वितरित किये गये कृषि यंत्रो, ड्रिप तथा पाली हाउस का सत्यापन कराये। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया कि जिले में असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का कार्य तेजी से किया जा रहा है अभी तक एक लाख छः हजार पंजीयन किये जा चुके है। आगामी 7 अप्रैल तक इस कार्य की पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। |
Wednesday, April 4, 2018
शासकीय सेवक अपने कार्यो से जनता का भरोसा जीतें -आयुक्त शहडोल संभाग श्री श्रीवास्तव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment