| इस वर्ष जुलाई में होगी विद्युत पर्यवेक्षक परीक्षा |
| 30 अप्रैल तक आमंत्रित |
| अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 |
मध्यप्रदेश अनुज्ञापन मण्डल (विद्युत) भोपाल द्वारा संचालित पर्यवेक्षक प्रमाण-पत्र परीक्षा जुलाई 2018 में प्रवेश के लिये ऑन लाइन आवेदन-पत्र एम पी ऑन लाइन के यू आर एल <www.mponlince.gov.in> पर उपलब्ध कराये गए हैं।
पर्यवेक्षक प्रमाण-पत्र परीक्षा जुलाई 2018 में परीक्षा ऑन लाइन सम्पादित की जाएगी। परीक्षा में प्रवेश पाने के लिये अनुभवधारी आवेदक ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदक का इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा में डिग्री अथवा डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण करने के पश्चात विद्युत स्थापना के कार्य दो वर्ष का मण्डल समाधानपूर्ण व्यवहारिक अनुभव होना आवश्यक है। यह अनुभव पिछले 5 वर्षो के पूर्व का न हो। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित हायर सेकेण्ड्री सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) या बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा गणित, भौतिक शास्त्र तथा रसायन शास्त्र विषयों में उत्तीर्ण होना चाहिये। तारमिस्त्री परीक्षा के चार विषयों (घरेलू, औद्योगिक, शिरोपरि, भूमिगत) में से कम से कम दो विषयों में उत्तीर्ण अथवा आई टी आई इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से उत्तीर्ण होने के पश्चात् विद्युत संस्थापना कार्य में कम से कम पॉच वर्ष का मण्डल को समाधानपूर्ण व्यवहारिक अनुभव जरूरी है। यह अनुभव पिछले 5 वर्षो के पूर्व का नहीं हो। परीक्षा में मध्यप्रदेश अनुज्ञापन मण्डल (विद्युत) विनियम, 1960 के विनियम 17 में दिये गये प्रबंधानुसार प्रश्न पत्र 1,2,3, एवं 4 का पाठ्यक्रम होगा। आवेदन-पत्र को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 30 अप्रैल 2018 नियत की गई है। अन्तिम तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन मान्य नहीं होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिये विलम्ब शुल्क से आवेदन जमा करने का प्रावधान नहीं है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय, मुख्य अभियन्ता विद्युत सुरक्षा एवं मुख्य विद्युत निरीक्षक क-खण्ड तृतीय मंजिल, सतपुड़ा भवन भोपाल से भी प्राप्त की जा सकती है। |
Wednesday, April 4, 2018
इस वर्ष जुलाई में होगी विद्युत पर्यवेक्षक परीक्षा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment