| ग्रीष्मकाल में जिले में जलसंरक्षण के तहत श्रमदान से तालाबों के जीर्णोद्धार कराने के आयुक्त ने दिये निर्देश |
| अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 |
जलसंरक्षण एवं संवर्धन का कार्य जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार से ही संभव है। यह कार्य शासकीय प्रयासों के साथ-साथ जन सहभागिता के साथ किये जाने चाहिए। आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने आज कलेक्ट्रेट सभागार अनूपपुर में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने जनपद क्षेत्र में पूराने समय से निर्मित तथा वर्तमान में सूखे हुए तालाबों को चिन्हित करें तथा श्रमदान के माध्यम से उनका जीर्णोद्धार करायें। तालाब से निकलने वाली मिट्टी किसानों के खेतों में पहुंचायी जाए। जिससे उनके उत्पादन में वृद्धि हो। लोगों को जलसंरक्षण एवं संवर्धन हेतु जागरूक भी किया जाए। बहते हुए जल स्त्रोतों में बोरी बंधान के कार्य प्राथमिकता से कराये जाय जिससे पशुओं को पीने के लिए पानी तथा निस्तार हेतु पानी उपलब्ध हो सके। बैठक में कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिले के समस्त एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
|
Wednesday, April 4, 2018
ग्रीष्मकाल में जिले में जलसंरक्षण के तहत श्रमदान से तालाबों के जीर्णोद्धार कराने के आयुक्त ने दिये निर्देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment