| बंद नल-जल योजनाओं को तत्काल चालू किया जाये - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| मुख्यमंत्री द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा |
| अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कहीं पर भी पेयजल संकट नहीं होना चाहिये। शीघ्र समुचित व्यवस्था की जाये। बंद नल-जल योजनाओं को तत्काल चालू किया जाये और खराब हेण्डपम्पों को सुधारा जाये। श्री चौहान आज यहाँ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जहाँ पर कोई भी जल स्रोत नहीं होने से पेयजल की समस्या हो वहाँ तत्काल हेण्डपम्प लगायें या अन्य जरूरी उपाय करें। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिये। उन्होंने कहा कि जल निगम द्वारा क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुये योजनायें बनाई जायें, जिससे पूरे गांव को पेयजल उपलब्ध हो सके। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश में 5 लाख 38 हजार हेण्डपम्प तथा 15 हजार 501 नल - जल योजनायें संचालित हैं। मुख्यमंत्री ग्राम नल-जल योजनार्न्गत 4 हजार 899 सफल जल स्रोत निर्मित किये गये। गर्मी के मौसम के देखते हुये सभी जगह पर्याप्त पाइप एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। बैठक में जल निगम के निविदा दस्तावेजों में संशोधन का अनुमोदन किया गया। जल निगम द्वारा 7 नई योजनायें स्वीकृत की गई है। इनके अलावा 12 योजनायें पूर्ण हो गई हैं एवं 22योजनायें प्रगति पर है, जिनसे 1910 ग्राम लाभान्वित होंगे। |
Wednesday, April 4, 2018
बंद नल-जल योजनाओं को तत्काल चालू किया जाये - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment