| नगरीय क्षेत्रों में जीर्ण-शीर्ण भवनों को हटाने के निर्देश |
| अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 |
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने नगरीय क्षेत्रों में खतरनाक और जीर्ण-शीर्ण भवनों का चिन्हांकन करने तथा ऐसे भवनों अथवा उनके खतरनाक हिस्सों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह कार्य अभियान चलाकर एक साथ सभी नगरीय क्षेत्रों में किया जाए।
मंत्री श्रीमती माया सिंह के निर्देश पर प्रमुख अभियंता नगरीय प्रशासन एवं विकास ने नगर निगमों, नगर पालिकों ओर नगर परिषदों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नगरीय क्षेत्र में स्थित खतरनाक एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों के संबंध में कार्यवाही करने का अधिकार नगरीय निकायों को हैं। इस प्रकार के भवनों के अचानक धराशायी हो जाने से जन-धन की हानि होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे भवनों अथवा उनके खतरनाक हिस्सों को हटाने की कार्यवाही करने के अधिकार नगर निगम क्षेत्र में मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 309 एवं 310 तथा नगर पालिका / नगर परिषद क्षेत्र में मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धार 221 में नगरीय निकायों को हैं। किसी भी प्रकार की जन-धन हानि को रोकने के लिये यह आवश्यक है कि उपरोक्त धाराओं के अंतर्गत तत्काल कार्रवाई की जाए। |
Wednesday, April 4, 2018
नगरीय क्षेत्रों में जीर्ण-शीर्ण भवनों को हटाने के निर्देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment