| पेंशन भोगियों को प्रतिमाह प्राप्त हो पेंशन |
| जिला कोषालय, पेंशन अधिकारियों को कमिश्नर ने दिये निर्देश, 10 अप्रैल तक दे पेंशन संबंधी जानकारी |
| अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 |
आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने बताया है कि जनसुनवाई के दौरान आवेदकों ने आवेदन कराया है कि लोगों को सेवानिवृत्ति के अनेक वर्षों के पश्चात भी नियमित रूप से पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है, इसके अनेक कारण बताये गये हैं। पी.पी.ओ. गुम जाना उनमें से एक है। आयुक्त ने शहडोल संभाग के जिला कोषालय अधिकारियों एवं जिला पेंशन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी लंबित प्रकरणों में आपके द्वारा तत्काल निराकरण करने संबंधी कार्यवाही पूर्ण कर ली जावे तथा सभी पात्र पेंशन भोगियों को पेंशन प्रतिमाह प्राप्त हो, यह सुनिश्चित किया जाये। किसी किस्म की कठिनाई आने पर लिखित में अपने जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टी.एल. बैठक में ऐसे सभी लंबित प्रकरणों की जानकारी भी कलेक्टर को उपलब्ध कराये और साथ ही साथ उन्होंने निर्देश दिये है कि अबतक जितने भी ऐसे प्रकरण लंबित है, उसकी जानकारी 10 अप्रैल 2018 तक आयुक्त शहडोल संभाग को प्रेषित करें।
|
Wednesday, April 4, 2018
पेंशन भोगियों को प्रतिमाह प्राप्त हो पेंशन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment