Friday, July 6, 2018

लाड़ली लक्ष्मी योजना का हर स्तर पर नियमानुसार क्रियान्वयन

लाड़ली लक्ष्मी योजना का हर स्तर पर नियमानुसार क्रियान्वयन 
वर्तमान डोमेन पर क्यू.आर. कोड की आवश्यकता नहीं - हितग्राही डाटा पूर्णत: सुरक्षित 
अनुपपुर | 06-जुलाई-2018
 
 
    महिला-बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का क्रियान्वयन प्रत्येक स्तर पर नियमानुसार किया जा रहा है। वर्तमान डोमेन पर पंजीकरण के बाद अब क्यू.आर. कोड की आवश्यकता नहीं रही है। हितग्राहियों का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी निधि में हितग्राही के नाम जमा राशि की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। अब तक इस निधि में 4,453 करोड़ रुपये जमा किये जा चुके हैं।
    विभाग ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के संचालन के संबंध में विभिन्न मीडिया में चल रही खबरों के संबंध में स्पष्ट किया है कि अब हितग्राही के लिये वेबसाइट से स्वयं की जानकारी प्राप्त करने के लिये क्यू.आर. कोड सिर्फ एक माध्यम है। समस्त हितग्राहियों के प्रमाण-पत्र और अन्य जानकारियाँ वेबसाइट ladlilaxmi.mp.gov.in पर पूरी तरह सुरक्षित हैं और आसानी से उपलब्ध भी हैं। कोई भी हितग्राही प्रमाण-पत्र में दिये गये लाड़ली आई.डी. क्रमांक, स्वयं के नाम, माता-पिता के नाम अथवा स्वयं की जन्म-तिथि से वेबसाइट में अपना प्रमाण-पत्र और अन्य जानकारियाँ प्राप्त कर सकता है। वर्तमान डोमेन पर पंजीकरण के बाद क्यू.आर. कोड की जरूरत नहीं रह जाती है। उल्लेखनीय है कि गैर-शासकीय सेवा प्रदाता के साथ पंजीकृत विभागीय वेबसाइट laldilaxmi-com को फरवरी-2018 में बंद कर राज्य सूचना प्रौद्योगिकी नीति के तहत शासकीय वेबसाइट का डोमेन पंजीयन डाटा सुरक्षा की दृष्टि से एनआईसी के साथ किया गया। यह वेबसाइट ladlilaxmi.mp.gov.in नाम से पंजीकृत की गई है।
    लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों के हित-लाभ भुगतान के लिये मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी निधि का गठन किया गया है। निधि में शासन द्वारा 4,453 करोड़ की राशि जमा की जा चुकी है। इस निधि में जमा राशि से हितग्राही बालिकाओं को योजना के नियमानुसार छात्रवृत्ति एवं अंतिम भुगतान की व्यवस्था है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें