| स्वरोजगार योजना के प्रकरणों का निराकरण 30 जुलाई के पूर्व करे |
| प्रमुख सचिव उद्योग ने की स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा |
| अनुपपुर | 06-जुलाई-2018 |
प्रमुख सचिव श्री कांताराव नें कहा कि अनूपपुर जिलें में उद्योग की बड़ी संभावनाए है संभावनाओं को दृष्टिगत रख युवाओं को प्रेरित कर उद्योगों की स्थापना होने से रोजगार की पूर्ति होगी। आपने मुख्यमंत्री कृषि उद्यमी योजना के संबंध में प्रकाश डालतें हुयें कहा कि इस परियोजना के तहत पचास हजार से दो करोंड़ रूपए तक की लागत के उद्यम स्थापित कियें जा सकते है। जिसके आवेदकों की आयु पात्रता 18 से 45 वर्ष तक है। पात्र परियोजनाओं में उद्योग (विर्निमाण) सेवा एवं व्यवसाय से संबधित सभी प्रकार परियोजनाएं कृषि आधारित परियोजनाएं जैसे एग्रो प्रोसेसिंग, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज, मिल्क प्रोसेंिसग, केटर फील्ड, पोल्ट्री फिल्ड, फिश फीड, कस्टम हयरिंग सेंटर, वेजीटेबल डीहाईड्रेसन, टिसू कल्चर, कैंटल फीड, दाल मिल, राईस मिल, आइल मिल, फ्लोर मिल, बेकरी, मसाला निर्माण, गेर्डिंग/शार्टिग एवं अन्य कृषि आधारित परियोजना के प्राथमिकता दिया जाना मंत्री परिषद में सुनिश्चिित किया है। आपने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरी निकास एवं आवास विभाग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, अनुसूचित जाति कल्यार्ण विभाग, जनजाति कार्यविभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कार्य विभाग विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य पालन विभाग और पशुपालन विभाग द्वारा किया जायेगा। आपने संबंधित अधिकारियों को योजना के सफल क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दियें। प्रमुख सचिव श्री कांताराव ने बैठक में योजना अनुसार विभागीय अधिकारियों से अब तक कि प्रगति की समीक्षा की आपने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं के लक्ष्य 30 जुलाई तक प्राप्त कर ले ताकि आगामी चुनावों के कारण योजनाओं के लक्ष्य प्रभावित न हो सकें। बैठक के अंत में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने प्रमुख सचिव को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा प्रदत निर्देशों के अनुसार क्रियान्वयन कर लक्ष्य की प्राप्ति की जायेगी।
प्रमुख सचिव ने की उद्यमियों से चर्चा
बैठक के पूर्व प्रमुख सचिव श्री कांताराव ने जिलें में उद्योग स्थापना के इच्छुक के व्यवसाईयों के साथ बैठक कर चर्चा की तथा उनके प्रश्नों के समाधान कारक जवाब दियें आपने उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लियें प्रेरित किया।
प्रमुख सचिव उद्योग ने औद्योगिक क्षेत्र तथा नवनिर्मित उद्योग कार्यालय का किया अवलोकन
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव श्री बीएल कांताराव ने गुरूवार को एक दिवसीय जिला प्रवास के दौरान आरक्षित औद्योगिक क्षेत्र स्थल का मौका मुआयना किया साथ ही जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय के नवनिर्मित भवन का भी अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दियें। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। |
Friday, July 6, 2018
स्वरोजगार योजना के प्रकरणों का निराकरण 30 जुलाई के पूर्व करे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment