| मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना हेतु करें ऑनलाइन आवेदन |
| अनुपपुर | 06-जुलाई-2018 |
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, में आवेदन एम.पी. ऑंनलाइन के माध्यम से प्राप्त करनें की प्रक्रिया अपनाई गई है अतः अब सभी आवेदकों को जो इन योजनाओं के अन्तर्गत ऋण प्राप्त कर स्वयं का उद्योग/सेवा उद्यम स्थापित करना चाहते हैं उन्हे निकटतम एम.पी. ऑंनलाइन के कियोस्को में जाकर ऑंनलाइन आवेदन करना है तथा आवेदन भरनें के पष्चात उसकी प्रिंट आउट प्रति जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अनूपपुर में जमा करना है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 10 लाख के उपर 1 करोड तक ऋण का प्रावधान है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में अनुदान की राशि 15 प्रतिषत अधिकतम 12 लाख होगी जो पूंजीगत लागत पर प्राप्त होगी। इसमें 7 वर्षो के लिए 5 प्रतिषत ब्याज अनुदान तथा क्रेडिट गारंटी टूस्ट फण्ड से गारंटी पर लगने वाली शुल्क का भुगतान शासन द्धारा किया जावेगा। इन योजनाओं में केवल सेवा/डद्योग लगानें वाले ही आवेदन कर सकते हैं। अतः समस्त योग्य आवेदकों से जो इन योजनाओं का फायदा लेना चाहते हैं उन्हे सलाह दी जाती है कि वे सभी एम.पी. ऑंनलाइन के कियोस्क सेन्टर में सभी प्रमाण-पत्रों आधार कार्ड, बैंक पास बुक सहित उपस्थित होकर तत्काल अपनें आवेदन प्रस्तुत करें। |
Friday, July 6, 2018
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना हेतु करें ऑनलाइन आवेदन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment