| मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना |
| ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द विक्रय के लिये जिलेवार मंडियां अधिसूचित |
| अनुपपुर | 06-जुलाई-2018 |
प्रदेश में रबी वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द विक्रय के लिये जिलेवार मंडियों को अधिसूचित कर दिया गया है। किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग द्वारा अधिसूचित मंडियों की सूची जारी की गई है। योजना अंतर्गत निर्धारित प्रावधान में अधिसूचित मंडी परिसर में राज्य में उत्पादित ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द का विक्रय किए जाने पर ही प्रोत्साहन राशि के लिये पात्रता होगी।
ग्रीष्मकालीन मूंग विक्रय के लिये सीहोर जिला में आष्टा, सीहोर, नसरूल्लागंज, बकतरा, रेहटी श्यामपुर,इछावर, जावर मंडी, रायसेन जिले में बरेली, औबेदुल्लागंज, रायसेन, उदयपुरा, बेगमगंज, गैरतगंज, सिलवानी मंडी, विदिशा जिले में गंजबासोदा, विदिशा, सिंरोज, शमशाबाद, लटेरी, कुरवाई, गुलाबगंज मंडी हरदा जिले में हरदा, टिमरनी, खिरकिया, सिराली मंडी होशंगाबाद जिले में पिपरिया, इटारसी, बानापुरा, होशंगाबाद, सेमरीहरचंद, बनखेड़ी, बाबई इंदौर जिले में इंदौर, सावेर, महू, गौतमपुरा धार जिले में धार, बदनावर, धासनोद, राजगढ़, मनावर, कुक्षी, गधवानी मंडी देवास जिले में देवास, खातेगांव, सोनकच्छ, लोहादों, कन्नोद हाटपिपल्या, बागली मंडी और गुना जिले में गुना, कुम्भराज, आरोन, बीनागंज, मकसूदनगढ़ और राधोगढ़ मंडी को अधिसूचित किया गया है। ग्रीष्मकालीन उड़द के लिये दमोह जिले में दमोह, पथरिया, जबेरा, हटा मंडी कटनी जिले में कटनी मंडी, डिंडोरी जिले में गोरखपुर, डिंडोरी, शहपुरा "निवास" मंडी, सिवनी जिले में सिवनी और केवलारी मंडी को अधिसूचित किया गया है। ग्रीष्माकालीन उड़द और मूंग दोनो के लिये जबलपुर जिले में जबलपुर, सिहोरा, शहपुरा "भिटौनी", पाटन मंडी बालाघाट जिले में वारासिवनी बालाघाट कटंगी लालबर्रा, परसवाड़ा, मोहगाँव, खेरलांजी, नरसिंहपुर जिले में गाडरवाड़ा, करेली, नरसिहपुर, गोटेगांव और तेंदूखेड़ा मंडी को अधिसूचित किया गया है। |
Friday, July 6, 2018
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment