Friday, July 6, 2018

थाना प्रभारीओं ने प्राप्त किया सी.एम.हेल्पलाईन का एक दिवसीय प्रशिक्षण

थाना प्रभारीओं ने प्राप्त किया सी.एम.हेल्पलाईन का एक दिवसीय प्रशिक्षण 

अनुपपुर | 06-जुलाई-2018
 
 
    जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार के कक्ष क्र.94 (ई-दक्ष) केन्द्र में सी.एम.हेल्पलाईन का प्रशिक्षण जिला प्रबंधक लोक सेवा श्रीमती सोनू सिंह राजपूत, द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में सी.एम.हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिकारक एवं लंबित शिकायतों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। तथा समाधान ऑनलाईन में चयनित विषय व 300 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण में अजाक- थाना अनूपपुर श्री टी.पी.मिश्रा, एवं सहायक आरक्षक श्री राकेश शर्मा, निरीक्षक खेम सिंह पेट्रों, आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक संनत द्विवेदी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक - श्री आर.सी.महोबिया एवं जिले के सभी थाना प्रभारी एवं उपनिरीक्षक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें