| बालिका सुरक्षा विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 06-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर में एमवाय अस्पताल पहुँचे और मंदसौर की पीड़ित बालिका के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हिन्दू धर्म में बालिका को देवी का रूप माना गया है, वह पूजनीय है, उसके चरण धोकर माथे पर चढ़ाया जाता है। मगर समाज में कुछ दिग्भ्रमित लोग मानवता को शर्मशार कर रहे हैं। ऐसे नरपिशाचों को फाँसी की सजा दी जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही दुष्कर्म पीड़ित बालिका के संबंध में एमवाय अस्पताल के अधीक्षक से प्रति-दिन व्यक्तिगत रूप से जानकारी हासिल कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिये कृत-संकल्पित हैं। बच्चियों के साथ बलात्कार के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर तीन माह के भीतर दोषी को सजा दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिलनी चाहिये। मुख्यमंत्री ने एमवाय अस्पताल में मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि दुष्कर्म पीड़ित बालिका के स्वास्थ्य, शिक्षा आदि का खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को बेटियों की सुरक्षा और इज्जत करनी चाहिये। राज्य शासन की मंशा है कि प्रदेश में बेटियाँ सुरक्षित रहें, पलें, बढ़ें और उन्नति करें। उन्होंने कहा कि बालिका सुरक्षा विषय को स्कूली पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जायेगा। |
Friday, July 6, 2018
बालिका सुरक्षा विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment