Friday, July 6, 2018

नगरीय निकायों मे आज मनाया जाएगा विकास पर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे हितग्राहियों से सीधा संवाद

नगरीय निकायों मे आज मनाया जाएगा  विकास पर्व
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे हितग्राहियों से सीधा संवाद



अनूपपुर 6 जुलाई 2018/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सागर जिले की नगर पालिका मकरौनिया बुजुर्ग में 7 जुलाई 2018 को 'नगर विकास पर्व 2018' में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा नगरीय विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास तथा अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया जायेगा। नगरपालिका कोतमा समेत प्रदेश में 16 स्थानों पर इस कार्यक्रम में हो रहे कार्यो के ई-लोकार्पण का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी कोतमा श्री श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि विकास पर्व के अवसर पर नगर पालिका कोतमा मे 4.87 करोड़ लागत 195 प्रधानमंत्री आवासों का शिलान्यास एवं निर्मित आवासीय इकाइयो के हितग्राहियो से माननीय मुख्य मन्त्री जी वीडियो कोंफेरेसिंग द्वारा सीधा वार्तालाप करेंगे । श्री शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर 14 लाख लागत के रैन बसेरा एवं 20 लाख लागत की सीसी रोड का भी लोकार्पण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जावेगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें