| मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, कृषक उद्यमी एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम हेतु 13 जुलाई तक करें आवेदन |
| अनुपपुर | 06-जुलाई-2018 |
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों हेतु मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में लाभ प्राप्त करनें वाले इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र 13 जुलाई तक आमंत्रित किये गए है। योजनाओं का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है।
आपने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 50.00 हजार से 10.00 लाख तक ऋण हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदक कम से कम 5 वीं उत्तीर्ण हो एवं आयु-सीमा 18 से 45 वर्ष का हो। सामान्य वर्ग पुरूष के लिये मार्जिन मनी सहायता राशि 15 प्रतिशत अधिकतम 1.00 लाख देय होगी। सामान्य वर्ग महिला/पिछडा वर्ग/अल्पसंख्यक/विकलांग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग को 30 प्रतिशत मार्जिन मनी अधिकतम 2.00 लाख रूपये देय होगी। मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना में 50.00 हजार से 2.00 करोड तक आवेदन कर सकते हैं। आवेद 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण हो एवं आयु-सीमा 18 से 40 वर्ष हो। मार्जिन मनी सहायता राशि 15 प्रतिशत अधिकतम 12.00 लाख बी.पी.एल. होनें पर 20 प्रतिशत अधिकतम 18.00 लाख देय होगी। जिले में नये स्वरोजगार उद्यमों परियोजनाओं सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना कर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजन करनें हेतु प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम संचालित की जा रही है जिसमें बैंकों के माध्यम से नई इकाईयों की स्थापना हेतु ऋण स्वीकृत किये जाते हैं। महाप्रबंधक उद्योग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अनूपपुर को वर्ष 2018-19 के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत कुल भौतिक लक्ष्य 36 एवं मार्जिन मनी वितरण का वित्तीय लक्ष्य 90.00 लाख का निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत इच्छुक जिन्हे योजना अन्तर्गत उद्योग या सेवा उद्योग स्थापित करना है दिनांक 28.06.2018 तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अनूपपुर में आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा यदि उद्योग क्षेत्र में 10.00 लाख से अधिक या सेवा क्षेत्र में 05 लाख से अधिक है तो आवेदक की न्यूनतम योग्यता 8 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। |
Friday, July 6, 2018
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, कृषक उद्यमी एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम हेतु 13 जुलाई तक करें आवेदन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment