| अंतर्राष्ट्रीय शूटर्स करेंगे म.प्र. शूटिंग अकादमी में अभ्यास |
| राष्ट्रीय शूटिंग केम्प 8 से 25 जुलाई तक |
| अनुपपुर | 06-जुलाई-2018 |
मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी में 8 से 25 जुलाई के मध्य अंतर्राष्ट्रीय शूटर्स आगामी एशियन गेम्स तथा आई.एस.एस.एफ. वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगे। भारत के शीर्ष पिस्टल शूटर्स हिना सिद्धू और मनू बाकर सहित कुल 12 पुरूष तथा 4 महिला खिलाड़ी इस ट्रेनिंग केम्प का हिस्सा होंगे। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने यह केम्प भोपाल के सर्व-सुविधायुक्त तथा आधुनिक तकनीकों से लैस मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी में कराने की अपनी सहमति दी है।
उल्लेखनीय है कि भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी में 10 मीटर, 25 मीटर शूटिंग रेंज, टेक्नीकल बिल्डिंग तथा 3तक ट्रेप एण्ड स्कीट शूटिंग रेंज का निर्माण किया गया है। इन शूटिंग रेंज के अंतर्राष्ट्रीय मापदण्ड के अनुरूप उपकरण स्थापित किए गए है। |
Friday, July 6, 2018
अंतर्राष्ट्रीय शूटर्स करेंगे म.प्र. शूटिंग अकादमी में अभ्यास
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment